बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा लोकसभा चुनाव में कुछ नही कर पाऊंगा, PM को दी जानकारी

दूरबीन न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी नजर नहीं आएंगे। वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में सहयोग नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को भी सब कुछ बताने की बात कही है।

सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि “पिछले 6 माह से कैैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया,है। लोकसभा चुनाव में कुुुछ नही कर पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देेेश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात को साझा किया  इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में सुशील कुमार मोदी नजर नहीं आएंगे। हालांकि उन्होंने देश, बिहार एवं पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सदैव समर्पित रहने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *