समस्तीपुर जिले में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक महिला सहित तीन गिरफ्तार, दर्जनों हथियार बरामद

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में निर्मित अर्ध निर्मित हथियार सहित उपस्कर भी बरामद किया। साथ ही एक महिला सहित तीन लोगों को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रोसरा डीएससी सोनल कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा की गई।

 डीएसपी सोनल कुमारी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। डीएसपी ने बताया  02-पिस्टल, 03-देशी कट्टा, 01-ऐयरगन, 32-कारतूस, 22-खोखा, 03-ग्राईडर मशीन, 04 ड्रिल मशीन, 02 पम्पसेट, 02-लोहा का हथौड़ा, अर्द्धनिर्मित हथियार, हथियार निर्माण में उपयोग में आने वाले अन्य समान (Raw Material) तथा हथियार निर्माण करने वाला उपकरण को बरामद किया गया।

डीएसपी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधकर्मियो के गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु सघन छापामारी एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो अप्रैल 2024 को समय करीब 14:05 बजे थानाध्यक्ष सिंधिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम भिरार निवासी एक वैजनाथ शर्मा,

जगरनाथ शर्मा एवं अमरनाथ शर्मा  अपने घरो में लोहार का काम करते है तथा उसी के आड़ में अपने घर में अवैध रूप से हथियार निर्माण कर बेचते है व हथियार निर्माण करने वाला उपकरण रखे हुए है।

उक्त प्राप्त सूचना के संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी व बल के द्वारा ग्राम भिरार आरोपी के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के कम में इनलोगो के घर से निर्मित हथियार, हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले अन्य

कई समान (Raw Material) तथा हथियार निर्माण करने वाला उपकरण को जप्त किया गया। छापामारी के कम में अपने घर पर से जगरनाथ शर्मा, अमरनाथ शर्मा व बैजनाथ शर्मा की पत्नी रासो देवी को गिरफ्तार किया गया है।

पुछताछ के कम में इनलोगो के द्वारा लोहा की काम करने की आड़ में अवैध हथियार का निर्माण कर खरीद बिकी करने की बात को स्वीकार किये है तथा अन्य कई सार्थक सुत्र दिये है। जिसके आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई किया जा रहा है।

छापेमारी टीम में शामिल सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनु राय, शिवाजीनगर थानाध्यक्ष, छोटेलाल सिंह, एसआई दीपशिखा, राजेन्द्र चौधरी, एएसआई, परशुराम सिह सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *