समस्तीपुर स्टेशन पर उत्पात मचा रहे एक बंदर पिंजरा में धराया, दो अब भी है बाहर

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर उत्पात मचा रहे बंदरों में से एक बंदर पिंजरा में कैद हो गया। हालांकि अभी भी दो बंदर बाहर ही है। रेल कर्मियों के अनुसार सबसे अधिक उत्पात मचाने वाला बंदर ही पिंजरा में कैद हुआ है। इससे काफी राहत मिली है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है। ताकि बंदर को स्टेशन से ले जाकर सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जा सके। station

विदित हो कि पिछले एक महीने से तीन बंदरों के द्वारा समस्तीपुर स्टेशन पर उत्पात मचाया जा रहा है। इस कड़ी में दर्जन भर से अधिक यात्री एवं रेल कर्मियों को काटकर जख्मी कर चुका है। साथ ही खानेपीने के सामग्री सहित अन्य यात्रियों के सामानों को भी छीनकर फेंक देता था।

जिसके कारण यात्री एवं रेल कर्मी काफी परेशान थे। यहां तक की यात्री विश्रामालय में ही बंदर आराम करता था। जिसके कारण यात्री वहां जाने से भी परहेज कर रहे थे।

यात्रियों की परेशानी एवं बंदरों के उत्पात के बाद मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार ने इसकी सूचना डीआरएम को दी। फिर इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने स्टेशन का मुआयना करने के बाद यात्री विश्रामालय के सामने पिंजरा को रखा।

जिसमें केला रखा गया था। केला देखकर जैसे ही बंदर पिजंरा में गया, अचानक पिंजरा बंद हो गया। जिसके बाद रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *