यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के शिशो स्टेशन पर एनआई कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसमें कुछ ट्रेनों को आंशिक समापन कर चलायी जाएगी। वहीं तीन का रुट डायवर्ट किया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 05589 समस्तीपुर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल चार से नौ फरवरी तक रद्द रहेगी।

जबकि चार से नौ फरवरी तक सोनपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05512 सोनपुर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया जायेगा। इसी प्रकार रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05208 रक्सौल-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल का, दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05207 दरभंगा-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल एवं गाड़ी संख्या 05265 दरभंगा-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ मुहम्मदपुर में किया गया है।


सात फरवरी को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05208 रक्सौल-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल को सीतामढ़ी और मुहम्मदपुर के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जायेगा।
चार फरवरी को जलंधर सिटी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस को सीतामढ़ी और मुहम्मदपुर के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जायेगा।

छह फरवरी को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल रक्सौल से 120 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। सात फरवरी को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस हावड़ा से 90 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। छह फरवरी को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15558 आनंद विहार -दरभंगा एक्सप्रेस आनंद विहार से 180 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी।
तीन फरवरी को हैदराबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल व चार फरवरी को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13155 कोलकाता- सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस तथा तीन फरवरी को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलायी जाएगी।







