

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा अहमदाबाद के कंफर्म टिकट के नेटवर्किंग सिस्टम में गड़बड़ी के कारण सीटिंग व कोच सिस्टम भी बदल गया है। रेलवे के कृष सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण यह समस्या हुई है। जिसके कारण यात्रियों को पूर्व से निर्धारित बर्थ व कोच की संख्या में हेराफेरी हो गई। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि इसको लेकर रेलवे ने रविवार को ही एहतियात बरतते हुए जगह-जगह स्टेशनों पर में आई हेल्प यू बूथ खोल दिया गया है।


ताकि यात्रियों को पीएनआर के नंबरके आधार पर कोच एवं बर्थ की सही संख्या की जानकारी दी जा सके। इसको लेकर समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित स्टेशन पर एसीएम आरके सिंहा, डीसीआई दिलीप कुमार के द्वारा हेल्प डेस्क पर कार्य किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दरभंगा से सोमवार की सुबह लगभग 3:00 बजे अपने निर्धारित समय से खुलेगी, जो समस्तीपुर स्टेशन से सुबह 4:05 में अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी।


उक्त ट्रेन में समस्तीपुर स्टेशन पर चढ़ने वाले कंफर्म टिकट यात्रियों की संख्या 80 है, जिसकी सुविधा के लिए मे आई हेल्प यू बोथ खोल दिया गया है। जहां यात्री जाकर अपना पीएनआर नंबर बताएंगे। फिर संबंधित कर्मी पीएनआर नंबर के आधार पर यात्रियों को आवंटित बर्थ एवं कोच की संख्या की जानकारी देंगे। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नही हो सके। इसके लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है।







