

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर वाहन जांच के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जमादार रंजीत कुमार के बयान पर तीनों युवको के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर टारा के रविन कुमार, रोशन कुमार एवं विशाल कुमार को आरोपित किया गया है।



मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि शितलपट्टी चौक के पास वाहन जांच के दौरान तीनों युवक भागने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।








