

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/खानपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा होना है। यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसको लेकर जिले में भी कई भव्य आयोजन होना है। इस कड़ी में जहां 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अपने नए आवास में विराजमान होंगे, वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर जिले के खानपुर बाजार में श्रीराम के परमभक्त भगवान श्री हनुमान जी भी नए भवन में विराजमान होंगे। खानपुर के लिए भी यह दिन ऐतिहासिक होगा।


इसको लेकर खानपुर में भव्य तैयारी चल रही है। मंदिर कमेटी के द्वारा बनारस से भगवान श्री हनुमान की भव्य प्रतिमा भी मंगवायी गयी है। ताकि 22 जनवरी को श्री हनुमान जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराजमान होने के साथ ही खानपुर के लिए भी यह दिन ऐतिहासिक हो सके। इसको लेकर गुरुवार को थानेश्वरी दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता कोषाध्यक्ष करुणाकर पाठक ने की।

जिसमें 22 जनवरी को बाबा वीर बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सदस्यों को पूजा की सफलता को लेकर अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गयी। सर्वसम्मति से अरविंद कुमार कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर कमेटी के सचिव रमण कुमार ठाकुर, सुरेश शर्मा, सरपंच चंद्रशेखर सिंह, कन्हैया लाल, जीवेश मिश्रा, भोला महतो, सीता राम महतो, अरविंद लाल, जितेंद्र कुमार महतो, अर्जुन कुमार, मुकेश कुमार, अमित मिश्रा, सूरज मिश्रा आदि मौजूद थे।

हनुमानजी के विराजमान को लेकर नए मंदिर की सौंदर्यीकरण के लिए रंग बिरंगे टाइल्स लगाया जा रहा है। मजदूर दिन रात काम में जुटे हैं। ताकि निर्धारित तिथि को हनुमानजी को नए भवन में विराजमान हो सके। बतादें कि थानेश्वर हनुमान मंदिर के पुराने भवन में वर्षों से भगवान की पूजा आराधना की जा रही है।

अयोध्या के लिए पूजीत अक्षत को घर-घर बांटा जा रहा है। इस कड़ी में अयोध्या के साथ-साथ 22 जनवरी को खानपुर बाजार में श्री हनुमान जी के विराजमान का निमंत्रण भी मंदिर कमेटी के द्वाारा घर-घर दिया जा रहा है। ताकि मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी लोग इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद ले सकें।






