

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के आह्वान पर समस्तीपुर मंडल इकाई के द्वारा डीआरएम कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल सचिव दयाशंकर राय ने की। इस दौरान मुख्य मांग एनपीएस हटाने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में महाधरना दिया गया। भीषण शीतलहर के बावजूद दर्जनों रनिंग स्टॉफ महाधरना में शामिल हुए। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एनपीएस के विरोध में लगातार आंदोलन चल रहा है।


जबतक एनपीएस को हटाकर ओपीएस लागू नहीं किया जाता है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी रेलवे में अंग्रेजी हुकूमत लागू है। सिग्नल को रेड लाइन क्रॉस करने के आरोप में सेवा मुक्त किया जा रहा है, जो गलत है। अगर रेड लाइन क्रॉस होता है तो जांच के बाद ही सजा निर्धारित किया जाएगा। मुख्यालय से 72 घंटे बाहर रखा जा रहा है, उसे 36 घंटे किया जाए। रनिंग रुम में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जो निजता का हनन है।


वक्ताओं ने कहा कि लोको को इको फ्रेंडली बनाया जाए। अगर मांग पूरा नहीं होता है तो बाध्य होकर आंदोलन को चरणबद्ध रुप दिया जाएगा। धरना के बाद डीआरएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर रौशन कुमार सिंह, रंजन यादव, निर्दोष कुमार, अभिषेक कुमार, कुशाग्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रणव कुमार, चंदन चौरसिया, संतोष कुमार, राजीव रंजन, मनोज कुमार, कविराज कुमार, अमित मिश्रा, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, अमरेश कुमार, धीरज कुमार, बैद्यनाथ राउत, कमल कुमार, विजेंद्र कुमार, चंदन चौरसिया, रामानंद कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया।







