मोरदीवा स्कूल में शिक्षा संवाद आयोजित, अधिकारियों ने कहा – बच्चों को आगे बढ़ाने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण, योजनाओं की दी जानकारी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बच्चों की मेधा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। बच्चों को आगे बढ़ाने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उक्त बातें समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा में शुक्रवार को आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ राहुल कुमार ने कही। इस दौरान उन्होंने विद्यालय से जुड़ने के लिए अभिभावकों से अपील भी की।

उन्होंने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, निःशुल्क कोचिंग योजना, स्वयं सहायता भत्ता सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गगन कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन ने किया। इस दौरान छात्रों से जुड़ी हुई विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने अभिभावकों को भी इसके लिए जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा नहीं बन सके इसलिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी संचालित की जा रही है

मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार, दीपिका कुमारी, सीमा कुमारी, कोमल कुमारी, मुकेश कुमार मंडल, परिधि प्राची, डॉ नीरज, उज्जवल वसंत, विकास कुमार, प्रमोद कुमार, स्मृति भारती, अन्नु कुमारी, पम्मी कुमारी, भारती कुमारी, मंजय कुमार पाण्डेय, श्याम कुमार, प्रियंका कुमारी, रोहित कुमार, चंदन कुमार, पन्ना कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *