ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे ईप्लाइज एसोसिएशन, समस्तीपुर मंडल के वार्षिक कैलेंडर 2024 का किया गया लोकार्पण

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे ईप्लाइज एसोसिएशन पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के वार्षिक कैलेंडर 2024 का  लोकार्पण मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव व मंडल  अध्यक्ष अर्जुन कुमार के द्वारा किया गया। साथ ही एशोसिएशन ने सभी विभाग से मिलकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दिया। वही एसोसीएशन का वार्षिक कैलेंडर सप्रेम भेंट किया गया। मंडल रेल प्रबंधक एसोशिएशन के कार्यों के प्रशंसा करते हुए कहा कि जब कभी भी किसी प्रकार की समस्या हो तो किसी भी समय हमें अवगत करावे, ताकि कर्मचारियों की समस्या का जल्द निदान किया जा सके।

मंडल मंत्री शशि रंजन कुमार ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन का हमेशा सहयोग मिला है। मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने भी प्रशासन के साथ सहयोगात्मक संबंध स्थापित कर समस्या निदान करने पर अपना विचार रखा। मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष आलोक आनंद, धर्मेंद्र, शफीक, कैलाश पासवान, ललन पासवान, राजकुमार, अर्जुन बैठा, बजाज बरुआ, दीपक कुमार, हरिओम कुमार, देवानंद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *