यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित हिट एंड रन संबंधित अध्यादेश के खिलाफ निजी वाहन स्वामी एवं चालकों द्वारा घोषित तीन दिन का सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जिलेभर में जारी रही। जिसके कारण मंगलवार को भी परिचालन पूरी तरह से प्रभावित रहा। यात्री वाहन के अलावा ट्रक, ट्रैक्टर का भी परिचालन सड़कों पर नहीं दिखा। हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालको ने जगह-जगह सड़क पर बांस बल्ले से यातायात को ठप कर दिया था। सड़क जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।



जिले के किसी भी बस पड़ाव से कोई बस कहीं नहीं खुली और ना ही किसी भी रैक पॉइंट या गोदामों से कोई ट्रक ही खुला। सरकारी खाद्यान्नों की ढुलाई भी पूरी तरह ठप रही। इससे संबंधित मुद्दों पर जिला मोटर व्यावसायिक संघ के कार्यकारिणी की एक बैठक स्थानीय कर्पूरी बस पड़ाव में हुई जिसमें वाहन स्वामी एकमत से इस काले कानून के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि कल 3 जनवरी को संगठन आम वाहन स्वामी एवं चालकों के साथ एक संयुक्त बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा तथा आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनायेगी।


बैठक को संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव संजीव कुमार सुमन, मनोज कुमार सिंह, सुजीत कुमार राय, राजबाला राय, विशाल राय, शोभित साह, शोभा राय, धीरज राय, रिंकू सिंह ,रामकृष्ण राय, शत्रुघ्न पासवान, संजय माथा, बिंदु राय, संतोष राय, विनय कुमार सिंह, सुनील राय सहित अन्य वक्ताओं ने भाग लिया।






