रालोजपा ने मनाई पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान की जयंती, जिला मुख्यालय में प्रतिमा लगाने की उठायी मांग

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोजपा नगर कार्यालय समस्तीपुर मे दलित सेना के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समस्तीपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान  का जयंती समारोह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता मे मनाया गया। जयंती समारोह में उपस्थित रालोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रध्दांजलि अर्पित किये।
स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के जयंती समारोह मे रालोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा कि स्व रामचंद्र पासवान हसमुख मिलनसार थे।

उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थे। वे किसी से मिलते थे उत्साह के साथ मिलते। कोई कार्यकर्ता कितना भी गुस्सा में क्यों न हो, वे उन्हे अपनी बातो से तुरंत शांत कर देते। सभी के साथ मिलना जुलना एवं लोगो कि बातो को सुनना एंव उनकी समस्याओं उसी समय भरसक निराकरण करना उनका स्वभाव था। उनकी कमी सदैव कार्यकर्ताओं को खलेगी। खगड़िया कोआपरेटिव बैक के अध्यक्ष पद चुनाव जीतने के साथ रामचंद्र पासवान राजनीतिक पारी के शुरूआत किये थे। 1999 मे पहली बार सांसद बने रामचन्द्र पासवान चार बार लोकसभा सासंद रहे।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र मे सर्वांगीणय विकास किए। उपस्थित रालोजपा पदाधिकारियों ने समस्तीपुर जिला प्रशासन से जिला मुख्यालय मे स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की प्रतिमा लगबाने की मांग की। समारोह मे रालोजपा प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुशवाहा, दलित सेना महिला अध्यक्ष रिता पासवान, सुधिर हजारी, राजीव कुमार, दिलीप राय, रवि झा, राहुल कुमार, ओमप्रकाश मलाकार, सुरज कुमार, दिपक दास, संजीव कुमार, अंटु त्रिवेदी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *