यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने की पुलिस ने कल्याणपुर चौक के समीप गश्ती के बाइक पर सवार एक युवक को पिस्तौल व गोली के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान दो युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक की मिर्जापुर गांव के वीरेंद्र राय के पुत्र छोटू कुमार के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो फरार सहित तीनों युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को समस्तीपुर की ओर से आते देखा। रोकने तीनों बाइक से उतर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को खदेड़ना शुरू किया। दो युवक तो भागने में सफल रहे परंतु एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली जिसमें युवक के कमर से एक पिस्टल और एक गोली मिली। उसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि तीनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया।








