
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा आयोजित 68वां महाप्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में दस शिल्ड मिला। वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य संपालन के लिए रेल मंडल को विभिन्न विभागों का दस दक्षता शिल्ड मिला। मिली जानकारी के अनुसार मंडल को प्राप्त होने वाले शील्डों में राजभाषा अन्तरमंडलीय दक्षता शील्ड, ओवरआल कंस्ट्रक्शन दक्षता शील्ड, बेस्ट जनरल सर्विस दक्षता शील्ड, बेस्ट रनिंग रूम दक्षता शील्ड, टिकट चेकिंग दक्षता शील्ड, लेवल क्रासिंग और आरओबी व आरयुबी सेफ्टी वर्क्स दक्षता शील्ड, बेस्ट हेल्थ यूनिट दक्षता शील्ड, पंचुलिटी दक्षता शील्ड, क्लिलिनेस में मध्यम स्टेशन बापूधाम मोतिहारी के लिए दक्षता शील्ड, पब्लिक ग्रीवांस रेल मदद दक्षता शील्ड सहित कुल 10 दक्षता शील्ड मिला।



इसको लेकर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए अलगे वर्ष के लिए बेहतर तैयारी करने को कहा है। ताकि शील्ड की संख्या अधिक से अधिक रेल मंडल को मिल सकें। विदित हो कि ईसीआर के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआरएम विनय श्रीवास्तव एवं संबंधित विभाग के शाखा अधिकारी को शील्ड प्रदान करते हुए बधाई दी।







