व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में में दो दिवसीय डांडिया नृत्य कार्यशाला का आयोजन
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में दो दिवसीय डांडिया नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग 3 से 8 तक की छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला की शुरुआत करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि डांडिया एक प्राचीन नृत्य जिसकी उत्पत्ति भगवान शंकर और पार्वती के विवाहोत्सव से माना जाता है। यह सिर्फ एक नृत्य शैली ही नहीं है, बल्कि इसके प्रत्येक स्टेप में ब्रह्मांड का राज छिपा हुआ है। इसका गोल घेरा जन्म से मृत्यु तक के चक्र को निरूपित करता है। यह एक कॉस्मिक एनर्जी साइकिल है, जो शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखकर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।
डांडिया मां दुर्गा के शस्त्र का प्रतीक है, जो अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष का द्योतक है।यह नृत्य गुजरात,राजस्थान के साथ-साथ देश व विदेश में नवरात्रा के दौरान किया जाता है। इसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। इससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।