रुपये 492 करोड़ की लागत से 25 किमी लंबे नवादा-पावापुरी नई रेल लाईन के निर्माण की मिली स्वीकृति

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

रुपये 492 करोड़ की लागत से 25 किमी लंबे नवादा-पावापुरी नई रेल लाईन के निर्माण की मिली स्वीकृति

Doorbeen News Desk: नवादा और नालन्दा जिले के विकास को एक नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से रुपये 492.14 करोड़ की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबे नवादा-पावापुरी नई रेल लाईन के निर्माण की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा प्रदान की गयी है ।

प्रस्तावित नवादा-पावापुरी नई लाइन, प्रमुख जैन तीर्थस्थल पावापुरी, के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी और पारसनाथ और पावापुरी स्थित जैन धर्म का प्रसिद्ध जल मंदिर के बीच आवागमन आसान होगा ।

सीधी पहुँच से जैन सर्किट में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, राजगीर एवं बिहार शरीफ से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और नवादा-नालंदा-राजगीर क्षेत्र में यात्रा समय में कमी आएगी।

पर्यटन के अलावा, यह मार्ग नवादा एवं नालंदा जिले को एकीकृत करते हुए, प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र और पारंपरिक रेशम केंद्र कादिरगंज को जोड़कर भागलपुर के साथ व्यापारिक संबंधों को सुगम बनाकर सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।

इससे नालंदा विश्वविद्यालय और बोधगया (राजगीर-गया संपर्क मार्ग के माध्यम से) तक पहुँच आसान होगा तथा निर्माण के दौरान इस क्षेत्र में रोज़गार का सृजन होगा तथा क्षेत्रीय विकास में मददगार साबित होगा ।