व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
जाखर धरमपुर में पूर्व सांसद केपी यादव का भव्य सम्मान समारोह, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई रणनीतिक चर्चा
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत जाखर धरमपुर पंचायत के राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार देर शाम एक भव्य संयुक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी मंडल एवं पश्चिमी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के गुणा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद केपी यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित झा ने की, जबकि संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं प्रभावशाली बना। पूर्व सांसद केपी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि “चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक ताकत का परिणाम होता है। बूथ स्तर तक सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही विजय का मार्ग प्रशस्त करती है।” उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया और सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रमुख नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मौके पर समस्तीपुर उत्तरी जिला महामंत्री बैजनाथ झा, रोसड़ा विधानसभा संयोजक अजय सोनी, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गुंजन सिंह, विधानसभा आईटी सेल सह मीडिया संयोजक नवीन कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष माधव झा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिव शंकर सिन्हा, शुंभ झा, रमाकांत सिंह, राम बालक राय, नीतू कुमारी, नीलम कुमारी, सोनू कुमार झा, प्रमोद राय, नंदकुमार चौधरी, अर्जुन, रिंकू कुमारी, उगन झा थे।
अन्य प्रमुख कार्यकर्ता: राजेश कुमार चौधरी, केशव चौधरी, मंतोष पोद्दार, दिनेश सिंह आदि।इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने चुनाव की दृष्टि से संगठनात्मक मजबूती, मतदाता संपर्क, प्रचार रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और संगठन की एकजुटता के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, जो आगामी चुनाव के लिए संगठन की तैयारी और समर्पण को दर्शाता है।