समस्तीपुर। समस्तीपुर में एक बार फिर बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यवसायी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े मुख्यपथ पर स्थित मकान में हुई घटना से आसपास के लोग भी अचंभित है। बदमाशों ने इतने कम समय व सफाई से घटना को अंजाम दिया की आसपास के लोंगो को भनक भी नही लगी। यह मामला खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के ब्रह्मस्थान चौक के पास की है । घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर काले रंग की एक कार पर सवार चार की संख्या में हथियारबंद बदमाश व्यवसायी के घर पहुचा। उस समय घर पर व्यवसायी मो रईस उर्फ टुनटुन घर पर नही थे।



हालांकि उनकी पत्नी व बेटा घर पर ही था। मुख्यगेट खुला हुआ था। कार के रुकते ही तीन की संख्या में बदमाश हाथों में हथियार लेकर अंदर घुस गया और व्यवसायी की पत्नी व बेटे को पिस्टल के बल पर बन्धक बनाकर लगभग साढ़े तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित का बताना है कि कार सवार बदमाशों में से तीन घर के अंदर आया और एक बदमाश कार में ही था। घर मे घुसते ही तीनो बदमाशों ने हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गया। तीनो के हाथ मे पिस्टल था। वही सभी बदमाश काले रंग का कपड़ा व मास्क लगाया था।



इसके बाद पीड़ित ने आसपास के लोगो को घटना की जानकारी दी। साथ ही खानपुर पुलिस को भी सूचना दिया गया। दिनदहाड़े डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वही खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यवसायी काफी डरे हुए हैं। घनी आबादी के बीच मुख्यपथ पर स्थित व्यवसायी के मकान में डकैती की घटना से लोग हैरान हैं।





