हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।
1. 09011 उधना-मालदा टाउन एक्सप्रेस उधना से 28.09़.2023 तक प्रत्येक गुरूवार को चलेगी।
2. 09012 मालदा टाउन-उधना स्पेशल मालदा टाउन से 01.10.2023 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी ।
3. 09525 ओखा-नाहरलुगान स्पेशल ओखा से 12.09.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी ।
4. 09526 नाहरलुगान-ओखा स्पेशल नाहरलुगान से 16.09.2023 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी ।



5. 09417 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 04.09.2023 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी ।
6. 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 05.09.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी ।
7. 09343 डा. अंबेदकरनगर-पटना़ स्पेशल डा. अंबेदकरनगर से 29.09.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी ।
8. 09344 पटना-डा. अंबेदकरनगर स्पेशल पटना से 30.09.2023 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी ।



9. 09033 उधना-बरौनी स्पेशल उधना से 27.09.2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी ।
10. 09034 बरौनी-उधना स्पेशल बरौनी से 29.09.2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी ।
इन स्पेशल ट्रेनों का समय, ठहराव और कोच संयोजन पूर्ववत् रहेगा।





