उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू प्रसाद के शरण में जा कर बिहार को फिर जंगल राज की ओर ले जा रहे हैं नीतीश कुमार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के द्वारा कर्पूरी सभागार में जिला सम्मेलन आयोजित की गई। जिला सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री  उपेंद्र कुशवाहा  के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला के परंपरा के अनुसार बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत शाल, पाग, चादर, बुके दे कर किया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा  ने कहा की आज बिहार में नीतीश कुमार बड़े भाई लालू प्रसाद के शरण में जा कर बिहार को फिर जंगल राज की ओर ले जा रहे है। जिस लालू प्रसाद की राज के खात्मा के लिए समता पार्टी का गठन किया गया।

आज समता पार्टी के साथियों का संघर्ष बेकार हो गया। कुशवाहा ने कहा भले ही नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को लालू जी के समक्ष गिरवी रखने का निर्णय लिया है। परंतु हमने भी संकल्प लिया है कि बिहार को फिर से हम गिरवी नहीं रखने देगे। ज्यादातर लोग राजनीति में लोग सत्ता के लिए संघर्ष करते है परंतु समाज को संकट में डाल कर सुख सुविधा की राजनीति हमने नहीं सीखा है। उन्होने कहॉ की नीतीश कुमार ने स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। यही कारण है की जनता दल यू समाप्ती की ओर है। परंतु मै आप सभी को विश्वास दिलाता हू की जब भी कभी समाज में दबे कुचले दलित अति पिछले समेत किसी भी वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार होगा तो राष्ट्रीय लोक जनता दल क्षत्रीय की तरह खरा रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद चौधरी निषाद ने की इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की राज्य फिर से संकट की दौर में पहुंच गया है। संकट की दौर से प्रदेश को बाहर लाना है। पार्टी का विस्तार पंचायत और बूथ स्तर तक किया जायेगा। ताकी आने वाले चुनाव में पार्टी की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो सके, सम्मेलन को संबोधित करने वालो में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ, बैद्यनाथ मेहता, बजेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू, प्रशांत पंकज,

अनंत कुशवाहा, लालबाबू महतो, रंजीत कुमार, आदित्य कुमार ठाकुर, मनोज राम, रीना राम, अनिता कुमारी, अरविंद कुशवाहा, इन्द्रजीत कुमार साह, अभिलाष कुमार उर्फ मित्तू, देवव्रत कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद सिंह, देवनारायण सिंह, मनोज मेहता, अवधेश कुशवाहा, महेन्द्र सिंह, जनार्दन प्रसाद आजाद, कमलेश कुशवाहा, दिलीप कुमार चौधरी, अशोक मेहता, अमर कुमार सिंह, दिलीप राज कुशवाहा आदी लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *