राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर किया गया पंचायतों का भ्रमण

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। आगामी 31 अगस्त को आयोजित जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने पिछले दो महीनों से  प्रखंड में संगठन विस्तार के संबंध में पोखरैरा, बजीतपुर, रूपनारायणपुर बेला, विकारमपुर बांदे, बेझडीह, नीरपुर, कर्पूरी ग्राम, हकीमाबाद एवं आखिर में मोरदीवा पंचायत के रसलपुर का भ्रमण किया। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, अमर कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राम नारायण कुशवाहा प्रखंड उपाध्यक्ष, ऋषि कुमार कुशवाहा संगठन सचिव, बैधनाथ पासवान पंचायत अध्यक्ष, पंकज कुशवाहा वार्ड अध्यक्ष ने मोरदीवा पंचायत के रसलपुर में कुशवाहा टोला निवासी रामदेव कुशवाहा के आवासीय परिसर पर बैठक की गई।

बैठक में उपस्थित चुल्लाई दास,ललित कुशवाहा,दीप नारायण सिंह, देवेंद्र राय, नन्हकी दास, महेश्वर सिंह, मनीषा कुमारी, मनोज दास, अरविंद कुमार संग सभी लोगों ने उपेन्द्र कुशवाहा के विचारो से प्रभावित होकर रालोजद के प्राथमिक सदस्यता लिया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के द्वारा सर्वसम्मति से अमरजीत कुमार कुशवाहा को महासचिव, पूनम कुमारी को सचिव एवं पंकज कुमार कुशवाहा मोरदीवा पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड अध्यक्ष के पद पर मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ साथ प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी साथियों को कर्पूरी सभागार में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *