समस्तीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पोल से बांधकर जमकर की पिटाई, जख़्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले से एक बार फिर तालिबानी चेहरा सामने आया है, जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के पोल में बांधकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पोल से बांधकर पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक जमकर डंडे से उसकी पिटाई कर रहा है। घटना समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाजितपुर पंचायत के बिदौलिया गांव की बताई जा रही है। घटना 27 अगस्त की रात की बतायी गयी है। हालांकि उक्त वीडियो की पुष्टि दूरबीन न्यूज नही करता है।

पीड़ित युवक व परिजनों ने बताया कि युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने उसे बुलाया और मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पहले पोल से बांध दिया। फिर उसकी जमकर पिटाई की गई है। वहीं पिटाई करते देख किसी ने इसकी सूचना उसके घर वाले को दी और एक युवक ने पिटायी की वीडियो भी बना ली। उसके बाद वंहा पहुचे परिजनों ने किसी तरह युवक को छुड़ाकर समस्तीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाए। वही इलाज करा रहे पीड़ित का बताना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे खेलने के लिए बुलाया और चोरी का आरोप लगाते हुए पोल से बांधकर उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।

इस संबंध में कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की विचार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *