राष्ट्रीय लोक जनता दल का 31 को होगा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायतों का किया गया भ्रमण

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज छतौना, मोरदीवा, केवस निजामत, बिशनपुर सिंघिया खुर्द पंचायत का भ्रमण कर सभी कार्यकर्ता को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय लोक जनता दल के समस्तीपुर प्रखंड इकाई के संगठन विस्तार का कार्यक्रम पुनास पंचायत निवासी विनोद सहनी के आवासीय परिसर पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के अध्यक्षता में की गई।

जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से विनोद सहनी को संगठन सचिव, अवनीश कुमार को संगठन सचिव, कमलेश सहनी को सचिव एवं प्रमोद सहनी को पुनास पंचायत के वार्ड न. 8 के वार्ड अध्यक्ष के पद पे मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया।

बैठक में भाग लेने वालो में अर्जुन सहनी प्रखंड उपाध्यक्ष, जयराम सिंह पंचायत अध्यक्ष बाजितपुर, विदल कुमार, धर्मेंद्र सहनी, कैलू सहनी, मो शमशाद, बबलू सहनी, विनोद सहनी सहित अन्य कई लोगों शिरकत की एवं सभी लोगो ने माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारो से प्रभावित होकर रालोजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *