समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर से शौच के लिए बाहर निकली नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच की। पीड़ित लड़की की मां का बताना है कि वह घर से शौच के लिए निकली थी तभी तीन की संख्या में पूर्व से घात लगाए लड़कों ने उसे खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच के लिए अस्पताल लाया है।




वही इस मामले में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय का बताना है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के गांव से गैंगरेप की घटना की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल और पीड़िता से पूछताछ की हैं। जिसमे लड़की ने बताया कि उसने सुबह में अपने घर बालो को घटना की जानकारी दी है, तो परिजनों ने सूचना दिया था, तो इस पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल से कुछ साक्ष मिलें हैं और उसके आधार पर जांच करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।








