कांवड़ियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप असंतुलित होकर पलटी, 40 से अधिक कांवरिया हुए जख़्मी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कर देखने को मिला जहां कावड़ियों से भरी पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा कांवरिया जख्मी हो गए हैं। घटना दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा गांव के पास एनएच 28 की है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें कई कांवरियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसको देखते हुए रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सावन की आखिरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए सभी कावड़िया पिकअप से बेगूसराय जिले के बछवारा के झमटिया घाट जा रहे थे। जहां से सभी जल लेकर पैदल समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करते। इसी दौरान रास्ते में पिकअप असंतुलित होकर पलट गई । पिकअप सवार सभी लोग उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के रहने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *