समस्तीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक पार्टी कार्यालय बंगाली टोला समस्तीपुर में सुधीर कुमार देव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कार्य रिपोर्ट एवं आगामी कार्य योजना विस्तार से रखा, जिसमें आगामी माह 20 सितंबर तक सभी शाखा एवं अंचल सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने 2 नवंबर को पटना में आयोजित रैली की तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया और वर्तमान स्थिति में देश के अंदर विपक्षी एकता पर जोर दिया।



उन्होंने रैली की तैयारी में सभी को जुटाने की अपील किया। मौके पर गजेंद्र प्रसाद चौधरी, राम प्रीत पासवान, अनिल प्रसाद, प्रयागचंद मुखिया, सुधीर कुमार, उपेंद्र प्रसाद, डीके धीरज, प्रेम कुमार राय, शशि रंजन कुमार बबलू, अर्जुन कुमार, अनिल महतो, रुमल यादव, गौरव शर्मा, लक्ष्मण पासवान, शंभू चौधरी, शंकर राय, जय कृष्ण दत्त, डॉ बी सिंह, डॉक्टर रामकुमार, निरंजन कुमार, प्रो अजय कुमार इत्यादि ने अपना-अपना विचार रखा।









