समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सामान्य परिषद की बैठक महासंघ स्थल पर शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता बिमलेश कुमार चौधरी ने की। बैठक में जिला अंतर्गत संघ एवं महासंघ की मजबूती, जिला अंतर्गत कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं एवं तीन नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित आंदोलन को लेकर रणनीति बनायी गयी। यह आंदोलन नई पेंशन निति, ठेका संविदा, रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति,18 माह का फ्रिज डीए का भुगतान, 8वां पे कमिशन के गठन सहित 7 सूत्री मांगो के समर्थन में देश व्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार किया गया।



साथ ही 15 सितंबर को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, कोषाध्यक्ष शशिकांत राय एवं महासंघ के महामंत्री सुबेश सिंह का वाहन जत्था के माध्यम से समस्तीपुर आगमन स्वागत एवं जन सभा को सफल करने पर भी विचार किया गया। मौके पर जिला मंत्री राजीव रंजन, लक्ष्मीकांत झा, रामकुमार झा, दीपक कुमार, संजीव कुमार ठाकुर, शांतिभूषण, राकेश रौशन, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, राजीव झा, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, कुमार उत्कर्ष, देवेंद्र यादव, मंजू कुमारी, रंजना कुमारी, प्रीति आदि उपस्थित थे।


राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि लंबित मांगों को समर्थन में कर्मचारी संघ आंदोलन की रणनीति तैयार की है। प्रखंड स्तर से लेकर संसद भवन तक एनपीएस के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। जब तक एनपीएस को वापस करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू नहीं किया जाता, तब तक कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा की सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों पर कम कर रही है। जिसके कारण सभी विभागों में कर्मियों की काफी कमी हो गई है।







