समस्तीपुर रेल मंडल में इन स्टेशनों से चली परीक्षा स्पेशल ट्रेन, ट्रेनो में उमड़ी भीड़

समस्तीपुर। बिहार में जारी बीपीएससी के परिक्षार्थियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल में भी स्पेशल ट्रेन परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने सूची जारी करते हुए कहा कि 26 अगस्त को यह स्पेशल 18.15 बजे सहरसा से खुलकर वाया शाहपुर पटोरी के रास्ते हाजीपुर तक परिचालित की जायेगी। इसी प्रकार समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल टू 26 अगस्त को दरभंगा से 08.00 बजे खुलकर 14.00 नरकटियागंज पहुंचेगी तथा वापसी में यह नरकटियागंज से 18.00 बजे खुलकर रात्रि 12.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल थ्री 26 अगस्त को दरभंगा से 18.15 बजे खुलकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते 27 अस्त को 01.00 बजे सीवान पहुंचेगी। सीपीआरओ ने बताया कि 26 अगस्त को गाड़ी संख्या 13225 जयनगर दानापुर एक्सप्रेस दरभंगा में 60 मिनट नियंत्रित करते हुए दरभंगा से 13.30 बजे खुलेगी। इसी प्रकार 26 अगस्त को गाड़ी संख्या 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस मधुबनी में 30 मिनट नियंत्रित कर खोला जाएगा।

जबकि गाड़ी संख्या 05513 समस्तीपुर-जयनगर स्पेशल समस्तीपुर से 18.20 बजे के बजाए 18.40 बजे खुलेगी। गाड़ी संख्या 05549 सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल सहरसा से 18.15 बजे के बजाए 18.30 बजे खुलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05222 समस्तीपुर-सहरसा स्पेशल समस्तीपुर से 18.10 बजे के बजाए 18.30 बजे खुलेगी। ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस बरौनी अवध एक्सप्रेस नरकटियागंज और बेतिया के मध्य 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *