राष्ट्रीय लोक जनता दल के समस्तीपुर प्रखंड स्तरीय संगठन की बैठक में चुने गए कई पदधारक

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल के समस्तीपुर प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार संबंधी बैठक बिशनपुर पंचायत निवासी गौतम कुमार पूर्व पंचायत समिति प्रत्यासी के आवासीय परिसर पर किया। बैठक प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो के अध्यक्षता में हुई।  जिसमे सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के द्वारा रामबाबू सहनी उप मुखिया बिशनपुर को प्रखंड उपाध्यक्ष चुना गया।

इसी प्रकार संजू देवी पूर्व उप सरपंच सह वर्तमान सदस्य प्रबंधन समिति विशनपुर पैक्स को प्रखंड उपाध्यक्ष एवं गौतम कुमार को प्रखंड महासचिव के पद पर मनोनित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टी से नाता तोड़ कर रालोजद पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगो से पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। पार्टी द्वारा निर्धारित सदस्यता लक्ष्य को भी पूरा करने का संकल्प लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने संबोधित करते हुए पार्टी के 31 अगस्त को निर्धारित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जागरूक किए।

बैठक में भाग लेनेवालों में महेंद्र महतो पैक्स अध्यक्ष, संजय कुशवाहा जिला महासचिव, दिनेश कुमार पंचायत अध्यक्ष, अमर कुमार सिंह, गीता देवी, गौरी देवी, आरती देवी, कमली देवी, राजो देवी, राम सिंघारी देवी, पारो देवी, शांति देवी, मीना देवी, सुमित्रा देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, रंजना देवी, कौशल्या देवी, सोनी देवी, कामनी देवी, पूजा देवी, धर्मशीला देवी, भोली देवी,

रिंकू देवी, ललिता देवी, मीना कुमारी, मीनू कुमारी, फूलो देवी, रामरती देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, आरती कुमारी, गीता देवी, भूखली देवी, सोनेलाल दास, शंकर दास, मिंटू कुमार, उमेश दास, विकाश कुमार दास, उमेश दास, सुखो दास, मुकेश दास, भोला दास, सनोज कुमार, नंदू दास सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *