समस्तीपुर में बेखौफ है चोर, पटोरी के बाद अब दलसिंहसराय में एक ही रात पांच घरों से लाखों की सपंत्ति की हुई चोरी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में अचानक चोर बेखौफ हो गए हैं। जिसके कारण लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पटोरी में शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी के बाद अब चोरों ने दलसिंहसराय को अपना निशाना बनाया और एक ही रात में छह घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने दलसिंहसराय पुलिस की रात्री गश्ती की भी पोल खोल दी है। वहीं स्थानीय लोग इससे दहशत में हैं। चोरों द्वारा छह लाख के जेवरात, एक लाख नकदी व काफी मात्रा में किमती सामानों के चोरी करने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को चोरों ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में वार्ड संख्या 13 में राम सागर बैठा, रंजीत बैठा, विश्वन्ननाथ बैठा, वार्ड संख्या 12 मे संजीव राय के घरों को निशाना बनाया। इस मामले में रामसागर बैठा ने बताया कि रात किस समय चोर उसके घर में घुस गया, किसी को पता नही चल पाया। हमलोगों नए वाले मकान में सोये हुए थे। सुबह ज़ब पुराने वाले घर दुकान में आए तो इसका पता चला।


इस दौरान देखा तो बाहर से गेट खुला था। अंदर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व ड्रेसिंग टेबल पर रखे सामानों की चोरी की गयी। पीड़ित के अनुसार आलमीरा से चार सोने का झुमका, एक सोने की मंगलसूत्र, एक अंगूठी,10 चांदी का सिक्का, पायल 5 जोड़ी, 2 पाजेब तथा सोने की 6 नाक वाला सहित दुकान के गल्ले से 8 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

जबकि चचेरे भाई रंजीत बैठा के रूम से ट्रंक तोड़कर बोरा मे रखे फूल का बर्तन सहित किमती कपड़े की चोरी कर ली गयी। साथ ही चाचा विश्वनाथ बैठा के घर भी चोरी की है। जबकि उनका पूरा परिवार बाहर रहता है। आने पर ही पता चलेगा की कितने की चोरी हुईं है।

मालपुर पंचायत के वार्ड संख्या निवासी रिटायर्ड फौजी राजेंद्र महतो के घर को चोरो ने निशाना बनाया। गृह स्वामी के पुत्र अवधेश ने बताया की कल रात गाय को बच्चा होने वाला था। हमलोग बथान में उसी के पास थे। वही घर के बाहर दादी सोई हुईं थीं। सुबह ज़ब घर गए तो देखें घर के अंदर रखा रूम खुला हुआ है। सामान वाला बक्सा घर से गायब है।

जो घर के बाहर खेत मे टूटा हुआ है। जिसमे रखे एक लाख 25 हजार रुपया गायब है। साथ ही घर से कुछ दूर केला गाछी में सोने और चांदी के जेवर वाला बैग फेंका हुआ था। जिसमे रखे सभी सोना और चांदी के जेवर गायब थे जिसकी क़ीमत 11 लाख रुपया होंगी। इसके अलावे चोरो ने घर मे रखा जमीन का सभी दस्तावेज भी चोरी कर लिया।

वहीं पगड़ा वार्ड 12 निवासी रजनी देवी ने बताया की वो दूसरे रूम मे सोयी हुईं थीं सुबह ज़ब नींद खुला तो देखा बगल वाले रूम का गेट खुला हुआ है। वही रूम में रखा बक्सा टूटा हुआ है और उसमे रखा एक भर सोने का जेवर जिसमें कान वाला और कीमती कपड़े की चोरी की गयी है। धर्मेंद्र राय ने बताया की रात में पूरा परिवार खाना खाकर सोने चले गए। सुबह उठे तो देखें रूम में रखा बक्सा पीछे खेत मे टूटा पड़ा है। उसमे रखा 50 हजार रुपया नही है।


चोरी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और सभी पीड़ित से जानकारी ली और चोरों को पकड़ने में जुट गई है। एक साथ छह घरों में चोरी की घटना से गांव वालों में चोरों को लेकर भय नजर आया। वही थानाध्यक्ष ने बताया की पगड़ा में पांच घर और मालपुर मे एक घर में चोरी होने की जानकारी हुई है। एफआइआर दर्ज की जाएगी। शीघ्र ही चोरों को पकड़कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *