राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के द्वारा मो गुलहसन को ग्राम पंचायत राज केवस निजामत का बनाया अध्यक्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन केवस निजामत पंचायत के मो गुलहसन के आवासीय परिसर पे किया गया। जिसमे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह,जिला महासचिव संजय कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राजकुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष छतौना, बैधनाथ पासवान पंचायत अध्यक्ष मोरदीवा, मो अनवर, मो मुजीब खां, मो नूर मोहम्मद, मो इजहार, मो नईम, मो रूसतम, मो महफूज अली सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

साथ ही सर्वसम्मति से मो गुलहसन को ग्राम पंचायत राज केवस निजामत का पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनोनित कर उनको नियुक्ति पत्र दिया गया। मो गुलहसन उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने विश्वास जताया है कि इनके पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *