पिता के इंतजार में 48 घन्टे से पड़ी है एकलौते बेटो की लाश, गंगा नदी में डूबने से हुई थी मंगल व संस्कार की मौत, दो दिन से गांव के नही जले चूल्हे

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मोहिउदीननगर थाना के सुल्तानपुर में दोनों की मौत के बाद लाश को पिता को अंतिम दर्शन कराने के लिए रखा गया है। पिता के आने के इंतजार में सुलतानपुर पश्चिम में एक ही दरवाजे पर पोस्टमार्टम के बाद एक साथ दो चचेरे भाई मंगल और संस्कार का शव 24 घंटे से रखी हुई है। जिसका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा।

बताया जाता है कि उक्त गांव के दो सहोदर भाई रंजीत सिंह और राज कुमार सिंह मोहाली में दैनिक मजदूरी करते है। गुरुवार को दोनो के इकलौते पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही मुहाली में ही दोनो भाई बेसुद हो गए। मित्रो और पड़ोसी की मदद से दोनो भाई ट्रेन से घर आ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हीं के आग्रह “एक झलक पुत्र का चेहरा दिखा देना” की बात पर दोनो की लाश को उन्ही के इंतजार में रखा गया है।

इधर घटना के दिन ही ग्रामीणों और सभी संबंधी मृतक के घर पहुंचे हुए है। सुलतानपुर पश्चिम गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पिछले 24 घंटो से गांव के किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले हैं। हर किसी को दो इकलौते संतान के खोए जाने का गम है।

ज्ञात हो कि गुरुवार की दोपहर गंगा की उपधारा (ढाव) के गड्डे में डूबकर सुलतानपुर पश्चिम के राज कुमार सिंह का पुत्र मंगल कुमार 10 वर्ष और रंजीत सिंह का पुत्र संस्कार कुमार 14 वर्ष का मौत हो गई थी।

इधर, विधायक राजेश कुमार सिंह और जिला पार्षद सह पुर्व जिप अध्यक्ष प्रेमलता ने शुक्रवार को तीनो मृतक के घर छोटकी पतसिया और सुलतानपुर गांव पहुंचे। जहां बोचहा पंचायत के मृतक अनिल महतो, सुलतानपुर पश्चिम के मंगल कुमार और संस्कार कुमार के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही कहा कि यह काफी दर्दनाक घटना है। एक साथ दोनों चचेरे भाई की मौत होने से पूरा गांव मर्माहत है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू नेता धर्मेंद्र साह, अखिलेश सिंह, भरत महतो, मुनीलाल महतो, जतन महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *