समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम को लेकर सख्त एव पुख्ता प्रशासनिक तैयारी, 363 मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की हुई तैनाती

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा मुहर्रम को लेकर सख्त एव पुख्ता प्रशासनिक तैयारियां की गई है। जिले में विधि व्यवस्था के संधारण हेतु कुल 363 दंडाधिकारियो एव पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सूचना संग्रहण के लिए जिला एव अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष ,समाहरणालय समस्तीपुर स्थित आशुलिपिक कक्ष के बगल वाले कमरे में बनाया गया है। जिसका नंबर 06274- 222300 है।

डीपीआरओ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार लोगो की सुविधाएं के लिए टोल फ्री नंबर 18003456135 भी जारी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में संचालित रहेगी। पालीवार पदाधिकारियों एवम कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अनुमंडल मुख्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष पर्व की सभी गतिविधियां समाप्त होने एव स्थिति रहने तक कार्यरत रहेगा।

समस्तीपुर अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का नंबर, 06274- 222099 है। जबकि रोसड़ा में 06275- 222244, दलसिंहसराय- 06278- 295211 एव पटोरी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का नंबर 06278- 234424 है। डीडीसी
अखिलेश कुमार सिंह व मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार  विधि व्यवस्था एव सुरक्षा व्यस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *