हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु दानापुर और बेंगलूरु के मध्य गाड़ी संख्या 03241 व 03242 दानापुर-एसएमभीवी-दानापुर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु एसी सुपरफास्ट स्पेशल 28 जुलाई 2023 से 25 अगस्त 23 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.29 बजे आरा, 16.20 बजे बक्सर, 18.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए रविवार को 13.00 बजे एसएमभीवी, बेंगलूरु पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03242 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर एसी सुपरफास्ट स्पेशल 30 जुलाई 23 से 27 अगस्त 23 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को 23.25 बजे एसएमभीबी, बेंगलूरु से खुलकर मंगलवार को 18.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 19.45 बजे बक्सर, 21.15 बजे आरा रूकते हुए 23.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 1AC का 01 कोच, 2AC के 04 कोच एवं 3AC के 14 कोच होंगे।

––—-–









