राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर समस्तीपुर में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, लंबित मामलों के निष्पादन पर हुई चर्चा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार, 20 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष समीर कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने की।

बैठक में समस्तीपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी 30 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य शाखा प्रबंधक तथा जिला समन्वयक एलडीएम शामिल हुए।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों, कार्यपालक विभाग से संबंधित सुलहनीय मामलों एवं बैंकों से जुड़े मामलों के अधिकाधिक निष्पादन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

*पूसा कृषि विश्वविद्यालय में पांचवां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 44 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित – Doorbeen News*

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में पांचवां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 44 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *