पूसा कृषि विश्वविद्यालय में पांचवां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 44 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में शुक्रवार को पांचवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न संकायों और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 1175 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।

राज्यपाल के विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति डॉ. एसपी पांडेय ने मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अंगवस्त्र, पाग और गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर पांचवें दीक्षांत समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

समारोह के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले 44 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन पूरा करने वाले 1175 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।

दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक बना। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

*समस्तीपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को अब मुजफ्फरपुर के प्रशांत चैरिटेबल हॉस्पिटल में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा – Doorbeen News*

समस्तीपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को अब मुजफ्फरपुर के प्रशांत चैरिटेबल हॉस्पिटल में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *