घोड़ासहन स्टेशन पर आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर मंडल के घोड़ासहन स्टेशन पर आज दिनांक 11 नवंबर 2026 को सांसद (लोकसभा) शिवहर लवली आनंद द्वारा ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर, ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर /समन्वय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-2, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज एवं वैगन), वरिष्ठ मंडल दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस ठहराव के हो जाने से घोड़ासहन एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को होगा काफी लाभ होगा।
इस ट्रेन के घोड़ासहन स्टेशन पर ठहराव से स्थानीय यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से दिल्ली एवं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने क्षेत्र से ही ट्रेन में चढ़ने एवं उतरने की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को दूसरे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करने तथा अन्य साधनों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी।

इस ठहराव से घोड़ासहन के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, व्यापारियों तथा अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होने से सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

समस्तीपुर मंडल यात्री सुविधाओं के विस्तार के प्रति सदा प्रतिबद्ध रहा है।
मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, क्षेत्रीय रेल संपर्क को बेहतर बनाने तथा अधिकाधिक लोगों को रेल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। घोड़ासहन स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रेल प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

*छठ महापर्व को लेकर बासो पोखर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छता कर्मियों ने की सामूहिक सफाई – Doorbeen News*

छठ महापर्व को लेकर बासो पोखर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छता कर्मियों ने की सामूहिक सफाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *