व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर दलसिंहसराय ब्लॉक के अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या 7 में पोखर के तीन ओर कराए गए कार्य और सीढ़ी घाट निर्माण में कथित अनियमितता का मामला अब आंदोलन से आत्मदाह के प्रयास तक पहुंच गया है। लंबे समय से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे दो ग्रामीणों ने मंगलवार को आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों को पोखर के पास से निरुद्ध कर लिया।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी राजा बाबू महतो और मनोज महतो के रूप में हुई है। दोनों का आरोप है कि पोखर के तीन ओर बने भिंडे पर मनरेगा योजना के तहत लगाए गए पौधों और लाखों रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। उनका कहना है कि सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद कार्य की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


डीएम को आवेदन देकर मांगी थी जांच। दोनों युवकों ने इस मामले में पूर्व में जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाने और शिकायत पर ठोस पहल नहीं होने से नाराज दोनों युवकों ने मंगलवार को आत्मदाह का कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि, बीपीआरओ अजय कुमार और दरोगा रंजीत कुमार की तत्परता से जान बचा ले गई
यह पहला मौका नहीं है, जब दोनों ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर आंदोलन किया हो। इससे पहले अप्रैल महीने में भी राजा बाबू महतो और मनोज महतो ने बीडीओ कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन किया था। उस दौरान भी उन्होंने पोखर के भिंडे पर मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों और सीढ़ी घाट निर्माण में कथित गड़बड़ी की जांच कराने की मांग उठाई थी। इसके बावजूद मामला एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया।

अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्रामीणों की शिकायत पर अब तक जांच क्यों नहीं हुई? पोखर और सीढ़ी घाट निर्माण में खर्च की गई सरकारी राशि की तकनीकी एवं वित्तीय जांच होगी या नहीं? फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को निरुद्ध कर लिया है। वहीं, मामले में प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
वही इस सम्बन्ध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की दो लोगों को वहां से निरुद्ध करते हुए थाना लाया गया है। पूछ ताछ चल रही है।

*सोनपुर मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी, 1322 यात्री धराए – Doorbeen News*
सोनपुर मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी, 1322 यात्री धराए








One Comment