व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: खानपुर (समस्तीपुर): लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर खानपुर प्रखंड की दिनमनपुर उत्तरी पंचायत में स्वच्छता कर्मियों द्वारा बासो पोखर स्थित छठ घाट पर विशेष सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पंचायत के सभी वार्डों के स्वच्छता कर्मियों ने भाग लेकर घाट एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
पंचायत की मुखिया तलत फरीदा ने कहा कि पर्व-त्योहार केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का भी संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रमुख घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जाएगा।


समाजसेवी डॉ. परवेज आलम तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. छोटन साफी ने बताया कि छठ पूजा तक पंचायत के सभी छठ घाटों की नियमित सफाई कर स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
सफाई अभियान में स्वच्छता कर्मी विष्णुदेव पासवान, रामनंदन राय, चंदेश्वर राय, मो. अनवर अली, गीता देवी, बैजनाथ शाह, शंकर पासवान, अर्जुन महतो, काला देवी, लक्ष्मी राय, संतोला देवी, मीरा देवी, मंजू देवी एवं बीना देवी सहित सभी वार्डों के स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान घाट परिसर से कचरा हटाया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।


*हरियाणा विधानसभा में गूँजा मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक अक्षय कुमार झा का तर्क, श्रेष्ठ वक्ताओं में हुए सम्मानित – Doorbeen News*








