व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में रविवार को सनातन रक्तदान समूह की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 37 रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद सभी ने महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।
संस्था की ओर से बताया गया कि मंदिर परिसर में शिविर लगाने का मकसद रक्तदान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। कई लोग रक्तदान की प्रक्रिया को जटिल समझकर इससे घबराते हैं। जबकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त नहीं मिलने से गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। जागरूकता के अभाव में कई बार परिजनों के मौजूद रहने के बावजूद समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाती।
जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की पहल
सनातन रक्तदान समूह के सदस्यों ने बताया कि संस्था कई वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। शिविरों में एकत्र रक्त से गंभीर बीमारियों से पीड़ित उन मरीजों की मदद की जाती है, जिन्हें नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में भी जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
संस्था ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ लोगों से अधिकृत रक्त केंद्रों पर जाकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
37 रक्तदाताओं ने बढ़ाया मानवता का संदेश
शिविर में संस्था के शिविर प्रभारी दीपक सिंह चौहान के साथ शौर्य सिंह, बलराम सिंह, आशुतोष, रामध्यान पासवान, अतुल, रौनक, नितिन, प्रणव, गोविंद, आशीष, कृष्णा, अभिरंजन, शैलेश, विश्वजीत, प्रवीण, डॉली कुमारी, माधव, अभिलाष, इमरान, सांची, मधुप, रामबाबू, सिद्धेश, नरोत्तम, सचिन, सचिन्द्र, कुंज बिहारी कश्यप, सोनी गुप्ता, दीपक दास, पंकज, संजीव, विजय कटारिया, पल्लव भारती, सुरभि कुमारी, विकास कुमार और मनोहर झा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।रक्त संग्रहण का कार्य भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, समस्तीपुर की टीम ने किया।

*29 साल से काम कर रहे 20 हजार डाटा एंट्री कर्मियों ने निकाला रोड मार्च, राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग – Doorbeen News*












One Comment