व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) की बापूधाम मोतिहारी शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को बापूधाम मोतिहारी में आयोजित हुआ। इसमें सर्वसम्मति से बिपिन कुमार को निर्विरोध शाखा अध्यक्ष और कृष्णचंद्र प्रसाद को शाखा सचिव निर्वाचित किया गया। अधिवेशन में करीब 225 रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कर्मचारी हितों, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और रेलवे अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा हुई।
OPS लागू कराने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान
अधिवेशन को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री कॉमरेड एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। पुरानी पेंशन योजना सहित कर्मचारियों की सभी देय सुविधाएं दिलाने के लिए यूनियन प्रतिबद्ध है।
उन्होंने समस्तीपुर मंडलीय रेलवे अस्पताल की व्यवस्था पर चिंता जताई। उनके अनुसार, अस्पताल में दवाओं की स्थानीय खरीद और चिकित्सा रेफरल को लेकर कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। सेंट्रल हॉस्पिटल पटना रेफर किए जाने के बाद भी ओपीडी पर्चा बनवाने में कठिनाई होती है। सीमित चिकित्सकीय व्यवस्था के कारण मरीजों को तीन से चार दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कर्मचारियों की ओर से उठाई गई इन समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेने की बात कही।
अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग
केंद्रीय कोषाध्यक्ष कॉमरेड मिथिलेश कुमार ने कहा कि संगठन की एकजुटता को कमजोर नहीं किया जा सकता। किसी रेलकर्मी को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने पर यूनियन मंडल से लेकर महाप्रबंधक कार्यालय हाजीपुर तक संघर्ष करेगी।
मंडल मंत्री कॉमरेड मनोज कुमार ने कहा कि समस्तीपुर मंडलीय रेलवे अस्पताल कोसी, चंपारण और मिथिला क्षेत्र के रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है। उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्था और प्रभारी सीएमएस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि यूनियन किसी भी कीमत पर अस्पताल को कमजोर या बंद होने की स्थिति में नहीं पहुंचने देगी।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
अधिवेशन में सुशील कुमार, मंधार राम, शाखा सचिव अजय यादव, उमेश कुमार, विपिन कुमार प्रसाद, विनोदानंद भारती, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, धीरज शिवम, कुंदन कुमार, कृष्ण कुमार पासवान, धीरेन्द्र कुमार, अरमान आलम और दयानंद कुमार सहित कई यूनियन पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी मौजूद रहे।
करीब 225 कर्मचारियों ने संगठन के प्रति एकजुटता और विश्वास जताते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए यूनियन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।


*समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत – Doorbeen News*
समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत









