गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा, ज्ञानेश कुमार और मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर : दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित आंदोलन के समर्थन में समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धरना-सभा आयोजित की। धरना के माध्यम से कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग उठाई गई।

सभा की अध्यक्षता भाकपा , माकपा, भाकपा माले, राजद एवं कांग्रेस के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने की। इसमें सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत पासवान, विनोद पासवान, रामसागर पासवान एवं डोमन राय शामिल थे। सभा को शत्रुघ्न राय पंजी, अशोक कुमार, उपेंद्र राय, दीनबंधु प्रसाद, दीपक यदुवंशी, शुशील राय, बच्चा राय,

सुधीर कुमार देव, परमानंद मिश्र, अनील प्रसाद, मो० मुन्ना, शत्रुघ्न यादव, अनील कुमार महतो, तिलक सहनी, रामबृक्ष राय, हरिनारायण राय, रामप्रकाश यादव, डा० राम कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, मो० सईद अंसारी, शत्रुघ्न प्रसाद, विश्वनाथ सिंह हजारी, मो० आतीब समेत दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।

बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने वोट चोरी के मुद्दे को लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा सवाल बताते हुए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आम लोगों के बीच व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

*ECRKU बापूधाम मोतिहारी शाखा के अध्यक्ष बने बिपिन कुमार, कृष्णचंद्र प्रसाद को सचिव की जिम्मेदारी – Doorbeen News*

ECRKU बापूधाम मोतिहारी शाखा के अध्यक्ष बने बिपिन कुमार, कृष्णचंद्र प्रसाद को सचिव की जिम्मेदारी

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *