व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में सोमवार को विशिष्ट शिक्षक राम कुमार ठाकुर के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने शिक्षक के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवनीश कुमार झा ने की। अवनीश कुमार झा ने कहा कि राम कुमार ठाकुर ने विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य किया. छात्र-छात्राओं के प्रति उनका व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक रहा। उनके स्थानांतरण से विद्यालय परिवार को उनकी कमी महसूस होगी. उन्होंने शिक्षक के नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की कामना की।


प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने कहा कि राम कुमार ठाकुर ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी वे प्रयासरत रहे. सहकर्मी के रूप में उनका व्यवहार सदैव सहयोगपूर्ण रहा. उन्होंनेल भविष्य की कामना की।
मौके पर अजीत कुमार, वंदना कुमारी, सुबोध कुमार राम, दयानंद झा, कुमारी सोनाली श्रीवास्तव, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रिपु देवी, बलराम मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का हिस्सा है, लेकिन उनके साथ बिताया गया कार्यकाल विद्यालय परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।


समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से राम कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर अजीत कुमार, वंदना कुमारी, सुबोध कुमार राम, दयानंद झा, कुमारी सोनाली श्रीवास्तव, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रिपु देवी, बलराम मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।

*बीआरसी समस्तीपुर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित – Doorbeen News*







