व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र समस्तीपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड अंतर्गत विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में वर्ग 1-5 तथा वर्ग 6-8 के बच्चे शामिल हुए।
बताया गया कि वर्ग 1-5 के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागी बच्चे तथा वर्ग 6-8 के सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागी बच्चे सहित कुल आठ प्रतिभागी अगले माह आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मौके पर लेखापाल प्रतिक कुमार, निर्णायक मंडल सदस्य मिंटु कुमार, गगन कुमार, प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार, अजीत कुमार, निर्मल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।







*“राजा के दो सिंग” नाटक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध – Doorbeen News*






One Comment