बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की आलोक कुमार मेहता ने की कड़ी निंदा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : विधायक सह बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने जनता दल यूनाइटेड के नेता व बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज को लेकर की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की है l आलोक कुमार मेहता ने कहा कि भगवान सिंह कुशवाहा का यह बयान न केवल निंदनीय है बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है।

यादव समाज इस देश और बिहार का एक सम्मानित, मेहनतकश, किसान और राष्ट्रवादी समाज है। इस समाज ने देश की आजादी से लेकर आज तक सेना, खेती, खेल, शिक्षा, राजनीति हर क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

ऐसे गौरवशाली समाज के बारे में इस तरह की ओछी और अमर्यादित टिप्पणी करना उनकी संकीर्ण मानसिकता और सामंती सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बिहार महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक, जननायक कर्पूरी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती है।

यहाँ सभी जाति-धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। संविधान हर किसी को बोलने की आजादी देता है लेकिन किसी को भी किसी समाज, जाति या धर्म को अपमानित करने की इजाजत नहीं देता। एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री को तो बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि भगवान सिंह कुशवाहा अपने इस शर्मनाक बयान पर बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और मुख्यमंत्री को भी ऐसे मंत्री पर कार्रवाई करनी चाहिए जो समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

*शिक्षक के तबादला पर की गई विदाई, उनके कार्यकाल को किया गया याद, दी शुभकामनाएं – Doorbeen News*

शिक्षक के तबादला पर की गई विदाई, उनके कार्यकाल को किया गया याद, दी शुभकामनाएं

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *