गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समस्तीपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर समस्तीपुर में सिख संगत के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। पूरे शहर में वाहेगुरु के जयकारों और गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

नगर कीर्तन जहां-जहां से गुजरा, वहां श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह संगत के लिए स्वागत और सेवा की व्यवस्था की गई थी। नगर कीर्तन में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं प्रेम, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर कीर्तन में परमजीत सिंह,भाई रणजीत सिंह भाई हरदमन सिंह रॉकी सिंह, गिन्नी कौर, सिमरन कौर, गुरमीत कौर, तरविंदर सिंह, हरजिंदर कौर एवं जसवीर कौर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाकर गुरु घर की सेवा में अपनी सहभागिता निभाई,वहीँ रात्री में भी गुरुद्वारा साहिब में बच्चो का कार्यक्रम हुआ जिसमें बच्चों ने भी गुरु के जीवन की गाथा कविताओं और कीर्तन के माध्यम से बताई

गौरतलब है कि प्रकाश पर्व को लेकर समस्तीपुर गुरुद्वारा साहिब में पहली प्रभात फेरी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो चुका है। गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब की आरंभता की गई है, जिसकी समाप्ति 24 नवंबर को होगी।

आज प्रकाश पर्व के मुख्य अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें स्थानीय कीर्तन जत्थों के अलावा विशेष रूप से पटियाला से पधार रहे भाई जितेन्द्र पाल सिंह जी गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। वहीं पटना साहिब से पधारे पाठी साहिबान की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य पपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह एवं सचिन भटेजा करम सिंह सहित अन्य सेवादार पूरी श्रद्धा और सेवा भावना के साथ जुटे हुए हैं।

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता को एक समान दृष्टि से देखने, जरूरतमंदों की सेवा करने और आपसी प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सभी धर्मों के लोगों से गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु घर की खुशियों में शामिल होने की अपील की है।

*आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव – Doorbeen News*

आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *