पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के करूआ पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निवासी छोटू कुमार (26) और रौशन कुमार उर्फ मुन्ना (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को खानपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. अजय कुमार दूबे सशस्त्र बलों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करूआ पेट्रोल पंप के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में काले रंग की राइडर मोटरसाइकिल  पर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का पुलिस ने दावा किया।

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

मामले को लेकर खानपुर थाना में कांड संख्या 222/26, दिनांक 27 सितंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। बरामद मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रौशन कुमार उर्फ मुन्ना का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना में दर्ज एक पुराने मामले का उल्लेख पुलिस ने किया है। पुलिस उसके पुराने मामलों और वर्तमान मामले में हथियार रखने के उद्देश्य की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में खानपुर थाना के पु.अ.नि. अजय कुमार दूबे, सिपाही विवेकानंद कुमार, महिला सिपाही कंचन कुमारी, महिला सिपाही भारती कुमारी और गृह सिपाही सुकेश कुमार शामिल रहे।

*चिकेन दुकानदार की गला रेतकर ह/त्या, एक आरोपी गिरफ्तार – Doorbeen News*

चिकेन दुकानदार की गला रेतकर ह/त्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *