समस्तीपुर में देर रात तक सजी काव्य संध्या, रचनाकारों ने कविता और गजलों से बांधा समां

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार, 27 सितंबर को केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रांगण में देर रात तक काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के साहित्यकारों और रचनाकारों ने कविता, गजल, नवगीत, हास्य-व्यंग्य, भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका की रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को साहित्यिक रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. रामेश गौरीश ने उपस्थित रचनाकारों का स्वागत किया। अध्यक्षता वरिष्ठ गजलकार हरिनंदन साह ने की, जबकि संचालन सुप्रसिद्ध गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। नवगीतकार हरि नारायण सिंह ‘हरि’ और रेलवे के पूर्व राजभाषा अधिकारी भुवनेश्वर मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि नारायण सिंह ‘हरि’ की सरस्वती वंदना से हुआ।

साहित्य के मनीषियों को किया याद

संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पाण्डेय ने सितंबर माह में जन्मे हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. शुकदेव राय, राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह, रामधारी सिंह दिनकर, डॉ. श्याम नंदन किशोर, फादर कामिल बुल्के, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, राजेंद्र सिंह बेदी, डॉ. राही मासूम रजा, डॉ. राम कुमार वर्मा, केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात’ और डॉ. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सहित अन्य साहित्यकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अमर शहीद सरदार भगत सिंह के त्याग और बलिदान को भी याद किया गया।

काव्य संध्या में राष्ट्रकवि दिनकर को समर्पित रचनाओं का भी पाठ हुआ। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने, सामाजिक सरोकारों, देवी भजन और समसामयिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत की गईं। हास्य-व्यंग्य और गजलों के साथ भोजपुरी एवं मैथिली की रचनाओं ने भी श्रोताओं को खूब प्रभावित किया।

बज्जिका कृति का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गंगा प्रसाद ‘आजाद सतमलपुरी’ की बज्जिका कृति ‘कक्का के सपना टूटल’ का लोकार्पण किया गया। इसके बाद विभिन्न रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

शिवेंद्र कुमार पाण्डेय की पंक्तियां “हिन्दी दिवस मनाना है, देश को आगे बढ़ाना है…”, प्रवीण कुमार चुन्नू, हरिनंदन साह, भुवनेश्वर मिश्र, राम लखन यादव, नरेंद्र कुमार सिंह त्यागी, आचार्य परमानंद प्रभाकर, स्मृति झा और जावेद समस्तीपुरी समेत कई रचनाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।

कार्यक्रम में हरि नारायण सिंह ‘हरि’, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, विष्णु कुमार केडिया, प्रवीण कुमार चुन्नू, दीपक कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार सिंह त्यागी, राम लखन यादव, भुवनेश्वर मिश्र, डॉ. परमानंद लाभ, हरिनंदन साह, आचार्य गंगा प्रसाद सतमलपुरी, रंजना लता, मो. जावेद, अमरनाथ कुमार, आचार्य परमानंद प्रभाकर, डॉ. सुनील कुमार चम्पारणी, ज्योति कुमारी, स्मृति झा और यशवंत कुमार सिंह सहित अन्य साहित्यकार मौजूद रहे। आयुष्मान प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

*पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद – Doorbeen News*

पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *