चिकेन दुकानदार की गला रेतकर ह/त्या, एक आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया टेकुना चौक पर रविवार रात एक चिकेन दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक दास के रूप में हुई है। वह टेकुना चौक पर अशोक चिकेन शॉप नाम से दुकान चलाते थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 27 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे हुई। वारदात की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पुत्री के फर्दबयान के आधार पर विभूतिपुर थाना में कांड संख्या 469/26, दिनांक 28 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 103(1), 351(1), 352 एवं 3(5) के तहत दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा और पुलिस निरीक्षक, रोसड़ा अंचल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अमरजीत यादव, पिता उपेंद्र यादव, निवासी पतैलिया, थाना विभूतिपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मृतक और आरोपी के बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और अन्य परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

*आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे से ही मजबूत होगी पंचायत सरकार – Doorbeen News*

आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे से ही मजबूत होगी पंचायत सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *