आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों समेत स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन ने की। इसमें राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ. रजनी, सीपीएचसी सलाहकार डॉ. पंकज पटेल और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी जपैगो डॉ. रुपाली रैना ने जिले के सभी स्वास्थ्य प्रबंधकों तथा प्रत्येक प्रखंड से एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मासिक रैंकिंग की समीक्षा की।

बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में अपेक्षित सुधार लाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्ययोजना के अनुसार काम करने तथा निर्धारित समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लेकर जिला अस्पताल तक साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना की ओर से उपलब्ध कराए गए विभिन्न पंजियों में मरीजों की एंट्री नियमित रूप से करने को कहा गया। साथ ही टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को लाभ पहुंचाने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। जांच से संबंधित आंकड़ों और प्रतिवेदन को भी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने राज्य कार्यक्रम पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक सहायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

*छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, RPF ने ट्रेन से उतारकर किया सुरक्षित रेस्क्यू – Doorbeen News*

छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, RPF ने ट्रेन से उतारकर किया सुरक्षित रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *